फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH BUDGET

बजट से एटा को थोड़ी खुशी ज्यादा गम

Mon, 01 Feb 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
ETAH BUDGET
दुकानों पर लगे टीवी सेट में बजट देखते लोग । संवाद - फोटो : ETAH
एटा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से एटा के लिए कोई विशेष बजट का प्रावधान न होने से यहां के लोगों को निराशा हाथ लगी है। एटा से कासगंज तक रेल मार्ग के विस्तार में जहां लोगों को निराशा मिली है, वहीं आगरा से एटा तक बनने वाले हाईवे के निर्माण की उम्मीद जरूर बंधी है। कारण इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है, वहीं सड़क निर्माण के लिए इस वर्ष वित्तमंत्री ने बड़ा बजट प्रदान किया है। हालांकि यह हाईवे बनेगा या नहीं इसका पता आगामी सप्ताह भर बाद चलेगा जब बजट की डिटेल विभाग तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

एटा के लोगों की मांग थी कि एटा रेलवे लाइन को कासगंज से जोड़ दिया जाए तो यहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलने से विकास रफ्तार पकड़ेगा, पर ऐसा नहीं हो सका, रेल बजट में भारी भरकम रकम का प्रावधान तो किया पर ट्रेन विस्तार को मंजूरी नहीं मिल सकी है। वहीं एटा से निधौलीकलां, जलेसर होते हुए आगरा तक हाईवे निर्माण की डीपीआर पूरी हो चुकी है, संभावना है कि इस साल के बजट में इस मार्ग का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि बजट में एटा रेलवे के विस्तारीकरण के संबंध में कोई प्रावधान नहीं है। डिटेल सप्ताह भर बाद पता चलेगी। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डीजीएम पीपी सिंह ने बताया कि एटा-आगरा हाईवे के बारे में डिटेल आने पर पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed