फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Ban on Open Sacrifice and Viral Photo-Videos

एटा : खुले में कुर्बानी और फोटो-वीडियो वायरल करने पर प्रतिबंध

Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Etah: Ban on Open Sacrifice and Viral Photo-Videos
जलेसर। बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खुले में कुर्बानी करना और इसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि त्योहार पर दूसरों का भी ध्यान रखना चाहिए। त्योहार आपसी प्रेम, सद्भावना बनाने का संदेश लेकर आते हैं। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने कहा कि कोई समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। गंगा-जमुनी तहजीब के तहत आपस में मिल जुलकर त्योहार मनाएं। शहर इमाम सैयद मोहम्मद असलम ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि कुर्बानी खुले में न करें और अवशेष इधर-उधर फेंकने के बजाय गड्ढा कर दफन कर दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। पालिकाध्यक्ष पति संजीव वर्मा, ईओ प्रद्युम्न कुमार, सभासद उत्साह भारद्वाज, जेपी सिंह, राहुल वाल्मीकि, मोहसिन खान, महफूज खान आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed