फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: As soon as the festival arrived, the game of poisoners started, a young man became the victim.

एटा : त्योहार आते ही शुरू हुआ जहरखुरानों का खेल, युवक को बनाया शिकार

Sun, 21 Sep 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Etah: As soon as the festival arrived, the game of poisoners started, a young man became the victim.
एटा। त्योहार आते ही जहखुरान गिरोह सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली से चले एक युवक को शुक्रवार की रात बस में जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। शनिवार की सुबह एटा पहुंचने पर बस के परिचालक ने यात्री को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नोएडा डिपो की बस पर तैनात परिचालक विजेंद्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि शुक्रवार की रात को आनंद विहार दिल्ली से बस चली तो काफी सवारियां थीं। रास्ते में गाजियाबाद, दादरी, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद, खुर्जा, अलीगढ़ आदि स्थानों से यात्रियों को बैठाया और उतारा। जब एटा स्टैंड पर बस पहुंची तो अन्य सवारियां उतर गईं, एक युवक सीट पर लेटा रहा। आवाज लगाने के बाद भी जब उसने नहीं सुना तो पास जाकर देखा। युवक अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। यहां से युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि कभी -कभी अत्यधिक मात्रा में बेहोशी की दवा दे देने पर व्यक्ति को सही होने में कई दिन लग जाते हैं। इस युवक के साथ भी यही हुआ है। फिलहाल उपचार चल रहा है, होश आने पर ही नाम और पता बता पाएगा।
विज्ञापन

हर माह 5 से 7 लोग होते हैं जहरखुरानी का शिकार
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मौजूद डाटा के अनुसार हर माह 5 से 7 लोग जहरखुरानी का शिकार होते हैं। इसके अलावा त्योहार के समय पर यह संख्या तीन गुनी तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतें
सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सफर करते समय किसी से भी कोेई खाद्य या पेय पदार्थ लेकर सेवन न करें। रास्ते में जहां भी बस रुकती है, वहीं से ही खाद्य या पेय पदार्थ खरीदें। बस के अंदर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। अकेले सफर करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed