फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah-Agra Fort passenger train delayed by 30 minutes due to fog

Etah News: कोहरे से 30 मिनट देरी से चली एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर

Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Etah-Agra Fort passenger train delayed by 30 minutes due to fog
रेलवे स्टेशन पर खड़ी एटा आगरा फोर्ट पैसेंजर। संवाद
एटा। जिला मुख्यालय से एटा-आगरा फोर्ट का संचालन होता है। सर्दी की वजह से यह शनिवार को लगभग आधा घंटा देरी से चली। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एटा रेलवे स्टेशन से एक मात्र ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह सुबह 5 बजे टूंडला जंक्शन से चलकर लगभग 7 बजे यहां पहुंचती है। इसके बाद यहां से 7:30 बजे निकलती है और 10:25 बजे आगरा पहुंच जाती है। वहां से शाम को 5:25 पर चलती है और 8 बजे एटा पहुंच जाती है। यहां से रात 8:30 पर चलकर 11:05 पर फिर से टूंडला जंक्शन पर पहुंचकर रुकती है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कोहरा अधिक घना होने के कारण ट्रेन लगभग आधा घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसकी वजह से आगरा रवाना होने में भी इतनी देरी हुई और यात्रियों को काफी दिक्कत का समाना करना पड़ा। जन संपर्क अधिकारी आगरा मंडल अमित कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेन को निर्धारित से कम गति पर चलाना पड़ता है। उत्तर-मध्य रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed