{"_id":"049b03dd9d30d9d7118c440cc36f9789","slug":"eta-niduli-jalesr-road-expect-conditions-to-improve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा-निधौली-जलेसर मार्ग की दशा सुधरने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा-निधौली-जलेसर मार्ग की दशा सुधरने की उम्मीद
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा-निधौली-जलेसर बदहाल मार्ग की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। पीडब्ल्यूडी ने इस 26 किमी लंबे मार्ग के लिए 12.88 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इस मार्ग पर नावार्ड से काम शुरू करा दिया जाएगा। दूसरी ओर जिले में कई सड़कों की हालत वर्तमान में खस्ता हैं। शासन की उपेक्षा के चलते वाहनों से राह गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण इन मार्गों पर आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।
लोक निर्माण विभाग की मानें तो नावार्ड से एटा-निधौली-जलेसर मार्ग का निर्माण जल्द हो सकता है। मगर इससे इतर समस्या तो और मार्गों की भी है। इनसे वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। संबंधित विभागों ने भी ऐसे कई मार्गों का शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज भी दिया है, लेकिन बजट के अभाव में इन प्रस्तावों को हरी झंडी नहीं मिल रही है। जिले की कई सड़कें तो अपने पांच साल के गारंटी पीरियड को भी पूरा नहीं कर सकीं और उखड़ना शुरू हो गईं। इनका पीएमजीएसबाई ने निर्माण कराया था, जो अब पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित हो चुकी हैं।
इसके अलावा जलेसर-सिंकदराराऊ मार्ग के लिए जलेसर क्षेत्र के लोगों ने हाल ही में आंदोलन भी किया था। इससे पहले भी कई बार स्थानीय लोग इसके जीर्णोद्धार की मांग कर चुके हैं। बता दें कि यह मार्ग भी कई वर्षों से बदहाल है। इसका अभी तक जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
एटा-निधौली-जलेसर मार्ग के लिए 12.88 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के स्वीकृति होने के बाद ही सड़क को सही कराया जाएगा।
- वहीद बख्श, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
एटा-सकीट मार्ग
एटा-सकीट मार्ग कई साल से बदहाल है। लगभग 16 किमी लंबे इस मार्ग को पीएमजीएसबाई ने सात वर्ष पूर्व बनाया था। अब इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी के हवाले कर दिया गया है। हाल में इसके कायापलट होने की उम्मीद भी कम नजर आ रही है।
एटा-पीएसी मार्ग
इस मार्ग का भी वही हाल है, जो एटा-सकीट मार्ग का है। यह मार्ग भी अपने गारंटी पीरियड से पहले ही उखड़ गया। इस पर पीएमजीएसबाई ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर दी थी। इस पर ठेकेदार हाईकोर्ट चला गया। विभाग के अनुसार यह मार्ग अब पीडब्ल्यूूडी के हवाले कर दिया गया है।
लोहिया गांव के संपर्क मार्ग के लिए ज्ञापन
जलेसर-निधौली रोड स्थित दौलतपुर मुसकी व बुधेरा तक दो किमी की टूटी सड़क को सही कराने के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि दौलतपुर मुसकी लोहिया गांव है। फिर भी यहां के संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो रहा है। शिकायत करने वालों में गजेंद्र पाल सिंह धनगर, चरन सिंह यादव, सूरतराम यादव, रामजीलाल राजपूत, राकेश धनगर, महेश कश्यप, किशन कश्यप, अनिल यादव आदि मौजूद थे।