एटा। शहर के स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल स्पर्धा के तहत कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती में एटा की बालिकाओं का दबदबा रहा। उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कासगंज विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान 50 किलोग्राम जूनियर बालक वर्ग में कासगंज के साने आलम विजेता एवं एटा के राघवेंद्र उपविजेता रहे। 53 किलोग्राम में कासगंज के अतेंद्र सिंह, 55 किलोग्राम वर्ग में एटा के उमाकांत, 57 किलोग्राम वर्ग में सहावर के तौसीफ, 59 किलोग्राम वर्ग में कासगंज के फैजुल, 62 किलोग्राम वर्ग में एटा के चांद बाबू, 65 किलोग्राम वर्ग में एटा के विकास कुमार, 68 किलोग्राम वर्ग में कासगंज के मधुर कांत, 72 किलोग्राम वर्ग में एटा के अंकित कुमार, 76 किलोग्राम वर्ग में एटा के ब्रजेश यादव विजेता रहे। वहीं 45 किलोग्राम सब जूनियर बालक वर्ग कुश्ती में एटा के अक्षय राजपूत, 48 किलोग्राम वर्ग में एटा के हेमंत यादव, 51 किलोग्राम वर्ग में एटा के रिषभ, 55 किलोग्राम वर्ग में एटा के लव यादव, 60 किलोग्राम वर्ग में कासगंज के सतेंद्र, 65 किलोग्राम वर्ग में एटा के अभिराज, 71 किलोग्राम वर्ग में एटा के शेखर, 80 किलोग्राम वर्ग में एटा के चंद्र प्रकाश, 92 किलोग्राम वर्ग में एटा के शिवांग विजेता रहे। 40 किलोग्राम जूनियर बालिका वर्ग कुश्ती में एटा की अंशिका, 43 किलोग्राम वर्ग में एटा की महक, 46 किलोग्राम वर्ग में गुनगुन, 49 किलोग्राम वर्ग में कुमकुम, 57 किलोग्राम वर्ग में दिव्यांशी वर्मा, 61 किलोग्राम वर्ग में डिंपल, 65 किलोग्राम वर्ग में पावनी, 65 किलोग्राम वर्ग में अंशिका, 65 किलोग्राम वर्ग में पावनी विजेता रहीं। सभी खिलाड़ी एटा की हैं। 53 किलोग्राम वर्ग में कासगंज की नीरज और 73 किलोग्राम वर्ग में पूजा राजपूत जीतीं।बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 70 बालक एवं 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग सिंगल्स में वंश और डबल्स में सोम दुबे-हिमांशु प्रथम रहे। बालिका वर्ग सिंगल्स में रूशाली सोलंकी, डबल्स में काव्या-आराध्या प्रथम रहीं। जूनियर बालिका वर्ग सिंगल्स में श्रेष्ठा, डबल्स में प्रज्ञा-परी प्रथम रहीं। सीनियर बालिका वर्ग सिंगल्स में चंद्रकला भारती विजेता रहीं। निर्णायक की भूमिका रवीश कुमार, अभिषेक चौहान, राजेश कुमार, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नोक्स, शैलेश मिश्रा, प्रवेंद्र सिंह यादव, शुभम कुमार, मनीष प्रभाकर, रामबहादुर, अनिल, नितेश, अरविंद कुमार पाल ने निभाई।