{"_id":"6436f2406ffcef2cb9073ac9","slug":"enthusiasm-among-youth-to-become-kabaddi-champion-etah-news-c-25-1-122273-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कबड्डी चैंपियन बनने के लिए युवाओं में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कबड्डी चैंपियन बनने के लिए युवाओं में जोश
Wed, 12 Apr 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। जनपद के युवाओं का रुझान विभिन्न खेलों की ओर बढ़ रहा है और वह उसमें नाम भी कमा रहे हैं। क्रिकेट के अलावा हॉकी, फुटबॉल एवं कबड्डी जैसे खेलों की तरफ भी युवा ध्यान दे रहे हैं। जनपद के 8 युवा इस समय कबड्डी की ट्रेनिंग के लिए मैनपुरी में स्थित कबड्डी एकेडमी में दांव-पेच की बारीकी सीख रहे हैं। इससे राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए चैंपियन बनने का लक्ष्य तय कर रखा है।इन युवाओं का कहना है कि वह कबड्डी के माध्यम से देश के साथ-साथ अपने जनपद और माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। ये खिलाड़ी विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक कबड्डी में हिस्सा ले चुके हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से एक खिलाड़ी प्रशांत कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से खेल रहे हैं। विद्यालय से लेकर राज्य स्तर के अलावा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लिया है। मध्य प्रदेश सरकार से सम्मानित किया जा चुका है।
वहीं एटा शहर में कासगंज रोड पर आईटीआई के सामने रहने वाले अमन कुमार ने बताया कि उनकी बचपन से इच्छा थी कि वह कबड्डी खेलें और इसमें देश का नाम रोशन करें। इसलिए इन दिनों मैनपुरी स्थित एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अमन का छोटा भाई नितिन और एटा के ही गोविंद, ललित, अजय, अभय और मलावन के अर्चित भी इस एकेडमी में दांवपेच सीख रहे हैं।