{"_id":"fd7e1765d00b880a0907e53814babbd1","slug":"encroachment-removal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी चला बुलडोजर
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद रोड पर शुक्रवार को फिर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस और पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जेसीबी द्वारा अतिक्रमण नष्ट किए जाने पर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान लगभग 20 हजार का जुर्माना भी वसूला गया। रेता बजरी के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने पर उन्हें अपना सामान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया।
एसडीएम सदर के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जन शिकायत मिलने पर गुरुवार से यह कार्रवाई शुरू की गई है, जोकि आगे भी जारी रहेगी। पुलिस को कार्रवाई करते देख अतिक्रमणकारियों में भगदड़ का माहौल रहा। वहीं, महाबली द्वारा कुछ स्थायी अतिक्रमण को नष्ट भी किया गया, वहीं इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। शिकोहाबाद रोड पर अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर सामान रखने व हथठेलों द्वारा मनमानी करने से पटरी पर पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बचती। उक्त रोड पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां के वासिंदे पिछले काफी समय से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
अतिक्रमण लगातार एक बढ़ी समस्या बनता जा रहा है। शुक्रवार को जीटी रोड पर अतिक्रमण केे खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
- अजीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर।