फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Encroachment bulldozer on former SP MLA Rameshwar Yadav and his brother house in Etah

Etah: पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई के मकान पर चला अतिक्रमण बुलडोजर, ढहा दिया गया अतिक्रमण

Sun, 02 Apr 2023 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 09:02 PM IST
सार

एटा में पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के आवास पर बुलडोजर चला। प्रशासन ने घर का मुख्य द्वार नाला के ऊपर बने होने का दावा दिया। पुलिस टीम ने बुलडोजर से कुछ ही समय में अतिक्रमण ढहा दिया। दोनों भाई जेल में निरुद्ध चल रहे हैं।

विज्ञापन
Encroachment bulldozer on former SP MLA Rameshwar Yadav and his brother house in Etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव के आवास पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव के आवास पर रविवार को बुलडोजर चला। घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया गया। प्रशासन ने बताया कि यह नाला के ऊपर बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।

विज्ञापन

  
शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर चौराहे पर सुबह करीब दस बजे पुलिस टीम पहुंच गई। यहां पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुगेंद्र सिंह यादव के आवासों के चारों ओर का रास्ता बंद कर दिया गया। रास्ते पर पुलिस बल का पहरा रहा। इसके बाद नगर पालिका परिषद, एटा और मारहरा की दो जेसीबी पहुंची। जेसीबी से नाले के ऊपर बने आवास के मुख्य द्वार को तोड़ दिया गया। करीब दो घंटे की प्रक्रिया के दौरान प्रेम नगर मोहल्ला छावनी में तब्दील रहा।

विज्ञापन

अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवाया गया

नाला के ऊपर अतिक्रमण होने की वजह से नाले की ठीक से सफाई तक नहीं हो पा रही थी। वहीं इस नाले की सफाई नहीं होने की वजह से शिकायत एसडीएम से की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने नाले के ऊपर हो रहे, अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटवाया। एसडीएम सदर शिवकुमार, अधिशासी अधिकारी एसके गौतम, सीओ सिटी राजकुमार, कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह राघव समेत अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ एसके गौतम ने बताया कि प्रेम नगर स्थित सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव व रामेश्वर सिंह यादव के आवास का मुख्य दरवाजा नाले के ऊपर अवैध रूप से बना हुआ था। शिकायत के आधार पर नाले को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई प्रशासन व पालिका द्वारा की गई है। 

लगातार जारी है प्रशासन की कार्रवाई

सपा नेताओं के खिलाफ प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई जारी हैं। पुलिस आए दिन आवासों पर तरह-तरह की कार्रवाई होने के नोटिस चस्पा करती आ रही है। प्रदेश के बाहर भी संपत्तियां कुर्क और जब्त की जा रहीं हैं। अब तक तमाम कार्रवाई पुलिस और प्रशासन स्तर से हो चुकी हैं। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव अलीगढ़ जेल में और जुगेंद्र सिंह यादव एटा जेल में निरुद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed