फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Employees unruly, district infamous due to corruption

Etah News: कर्मचारी बेलगाम, भ्रष्टाचार से जिला हुआ बदनाम

Wed, 11 Sep 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Employees unruly, district infamous due to corruption
एटा। जिले में ढुलमुल अफसरशाही के चलते कर्मचारी बेलगाम नजर आ रहे हैैं। महज चार दिन में तहसील क्षेत्र जलेसर से संबंधित तीन ऑडियो-वीडियो वायरल हुए हैं। जिनमें लेन-देन संबंधी भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है।
विज्ञापन

तहसीलों में लेखपाल और कानूनगो की कार्यशैली को लेकर किसान संगठनों से लेकर आमजन तक संतुष्ट नहीं हैं। तमाम संगठनों का कहना है कि हर काम के रेट बना लिए गए हैं। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं किया जा रहा। इसकी बानगी हाल में वायरल हुए ऑडियाे व वीडियो हैं। किसान नेताओं का कहना है कि 15 लाख रुपये तक मांगने की हिम्मत लेखपाल बिना किसी सह के नहीं कर सकते। हालांकि, 15 लाख मांगे जाने वाले मामले में चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन अन्य मामलों में कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन

रिश्वत वसूली के वीडियो-ऑडियो लगातार हो रहे वायरल
केस 1:
तहसील जलेसर का एक ऑडियो 7 सितंबर काे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक चकबंदी लेखपाल क्षेत्र की ग्रामसभा शाहनगर टिमरुआ के किसान भगवान दास से उसकी पांच बीघा जमीन के काम के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है। किसान के विरुद्ध एंटी भूमाफिया व अन्य कार्रवाई करने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2:
जलेसर तहसील में एक लेखपाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को भी नहीं बख्शा। तहसील क्षेत्र के नूंहखेड़ा पर तैनात लेखपाल की कॉल रिकॉर्डिंग की ऑडियो वायरल हुई। जिसमें वह एक क्षेत्र पंचायत सदस्य से खसरा हिस्सा बनाने के लिए 300 रुपये की मांग कर रहा है।
केस 3:
जलेसर तहसील से ही संबंधित एक वीडियो 10 सितंबर को वायरल हुआ, जो गांव महानमई का बताया जा रहा है। वीडियो में लेखपाल सहित कानूनगो पैमाइश के एवज में रुपये ले रहे हैं। रुपये गिनते हुए नजर आ रहे हैं।
10 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो वायरल
जलेसर। तहसील जलेसर के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक अधिवक्ता तथा किसान से आरके प्रेमलाल सिंह 10 हजार रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को संक्रमणीय कराए जाने के नाम पर ये रुपये लिए जा रहे हैं।

जलेसर में स्थायी रूप से एसडीएम न होने के चलते लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। कल जलेसर विधायक और कुछ अधिवक्ताओं के साथ बैठक की थी। व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैैं। दोषियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। महानमई का वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है, हालांकि नए सिरे से इसकी भी जांच कराई जा रही है। -प्रेम रंजन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed