फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Employee collapsed in Vikas Bhavan after falling, died

विकास भवन में चक्कर खाकर गिरा कर्मचारी, मौत

Thu, 06 Jan 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Employee collapsed in Vikas Bhavan after falling, died
एटा। विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार को एक कर्मचारी चक्कर खाकर गिर पड़ा। मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी बहन ने तबीयत ठीक न होने पर भी कार्यालय बुलाने का आरोप लगाया है। शहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 28 वर्षीय शादाब सैफी विकास भवन में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर ग्राम्य विकास अभिकरण में संविदा पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को दोहपर के समय वह विकास भवन में सीढ़ियां उतरते समय चक्कर खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

अन्य साथी उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज में शादाब के परिजन भी पहुंच गए। उनकी बहन फेमिना ने बताया कि भाई की तबीयत बुधवार से ठीक नहीं थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे विकास भवन से किसी की कॉल आई। भाई ने तबीयत खराब होने की बात कही, लेकिन उन्हें कार्यालय में जबरन बुलाया गया। वहीं शादाब के पिता बोले कि हम कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed