फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity workers did not pick up the phone, the cable kept burning

Etah News: बिजली कर्मियों ने नहीं उठाया फोन, जलती रही केबल

Fri, 09 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 09 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers did not pick up the phone, the cable kept burning
निधौली कलां कस्बे में मनौरा चौराहा ​स्थित खंभे पर जलती केबल। संवाद
निधौली कलां। कस्बे की बिजली व्यवस्था दो दिन से गड़बड़ाई हुई है। मनोरा चौराहे पर शुक्रवार को बिजली की केबल में आग लग गई। केबल जलती देख घबराए लोगों ने कई बार बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों के फोन पर कॉल की लेकिन कॉल रिसीव न करने से संपर्क नहीं हो सका और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों से संपर्क न होने पर लोगों में आग बढ़ने की आशंका के चलते चिंता रही। किसी तरह आग अपने आप बुझ गई। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह बृहस्पतिवार की रात को लाइन में खराबी आने पर बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होने पर पूरे कस्बे में अंधेरा पसर गया। सुबह होने पर लोगों ने जानकारी करने को बिजली घर पर फोन पर संपर्क किया लेकिन किसी कर्मचारी ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ओपी कुशवाहा ने बताया कि मनोरा चौराहे के खंभे पर फॉल्ट का मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित कर्मचारियों द्वारा अगर लापरवाही की गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed