{"_id":"689cde33de5816e63a0564a4","slug":"electricity-theft-of-15-kw-load-found-in-6-houses-etah-news-c-163-1-sagr1016-137605-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 6 घरों में मिली 15 किलोवाट भार की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 6 घरों में मिली 15 किलोवाट भार की बिजली चोरी
Thu, 14 Aug 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के विभिन्न इलाकों में 12 अगस्त को विद्युत निगम की टीम ने देर रात चेकिंग की। चेकिंग में छह घरों में 15 किलोवाट भार की बिजली चोरी पाई गई। सभी विद्युत चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अधिशासी अभियंता सत्यनारायण के निर्देशन में टीम ने नई बस्ती, भगीपुर, प्रेम नगर, श्याम विहार आदि इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान छह घरों में अलग-अलग माघ से चोरी होती मिली। इसके सापेक्ष लगभग 15 किलोवाट भार बुक किया गया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही हैं। सभी उपभोक्ता ईमानदारी के साथ अपने परिसर में बिजली का प्रयोग करें। चेकिंग टीम में अवर अभियंता मनीष कुमार, विजिलेंस प्रभारी हरिकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।