फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity supply of Marhara sub post office disrupted, work stopped

Etah News: मारहरा उप डाकघर की बिजली आपूर्ति बाधित, कामकाज ठप

Fri, 18 Jul 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of Marhara sub post office disrupted, work stopped
मारहरा। लाइन में फॉल्ट होने से कस्बा स्थित उप डाकघर की बिजली आपूर्ति दो दिन बाधित रही। बिजली इससे उप डाकघर का काम काज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मारहरा कस्बे के डाकघर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को बंद हो गई। बिजली आपूर्ति न आने पर काम काज नहीं हो सका। आस-पड़ाेस में बिजली आपूर्ति सुचारू होने की जानकारी ग्राहकों ने डाकपाल राजेंद्र सिंह को दी। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो पड़ोस में बिजली आ रही थी। इस पर उन्होंने फोन पर विद्युत निगम के उप केंद्र पर संपर्क कर बिजली खराब होने के बारे में बताया। इससे दो दिनों तक डाकघर में काम काज नहीं हो सका।


इससे देहात क्षेत्र से आने वाले ग्राहक परेशान रहे। उनको खाली हाथ वापस जाना पड़ा। डाकपाल राजेंद्र सिंह ने कहा अगले दिन शुक्रवार को भी फॉल्ट सही न होने पर एसडीओ विजय गुप्ता से शिकायत की है। एसडीओ विद्युत निगम ने बताया पहले मामला संज्ञान में नहीं था। जानकारी होने पर कर्मचारियों को आपूर्ति सुचारू करने को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed