{"_id":"652ec7a99a005fc4d20dae9a","slug":"electricity-production-in-thermal-project-reached-130-mw-etah-news-c-163-1-sagr1019-7028-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तापीय परियोजना में 130 मेगावाट पहुंचा बिजली का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तापीय परियोजना में 130 मेगावाट पहुंचा बिजली का उत्पादन
Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। मंगलवार को 130 मेगावाट लोड पर बिजली का उत्पादन होता रहा। वहीं ग्रिड के माध्यम से बिजली को नोयडा भेजा गया।
जवाहर तापीय परियोजना में 1320 मेगावाट लोड पर बिजली बनाई जा रही है। 660 मेगावाट की एक यूनिट का कार्य पूरा हो चुका है। वहां पर बिजली उत्पादन करने के निर्देश दिए गए। यहां 23 सितंबर को मशीनों को चलाया गया। ट्रायल के बाद 24 सितंबर तक मशीनें चलीं। वहीं 111 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया गया।
इसके बाद से मशीनें खराब हो गईं। 30 सितंबर को मशीनों को दोबारा चालू किया गया। इसके बाद लगभग आठ घंटे मशीनें चलीं। जैसे ही मशीनों ने लोड उठाया, कुछ समय बाद ही फाॅल्ट हो जाने से मशीनों को बंद कर दिया गया था। 15 अक्तूबर को परियोजना में मशीनों को शुरू कर दिया गया था। 16 अक्तूबर को दिन में मशीनों पर 120 मेगावाट का लोड डाल बिजली का उत्पादन किया जाता रहा।
विज्ञापन
देर शाम 10 मेगावाट की और बढ़ोतरी की गई, जिसे 130 मेगावाट कर दिया गया। मंगलवार को 130 मेगावाट पर परियोजना में बिजली का उत्पादन होता रहा। इस दौरान मशीनों पर लोड को नहीं बढ़ाया गया।
वर्जन
मंगलवार को 130 मेगावाट पर ही बिजली का उत्पादन किया गया, जिसको नोयडा ग्रिड भेजा गया है। मशीनों पर धीरे-धीरे लोड को बढ़ाया जा रहा है।
- मनोज श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता जवाहर तापीय परियोजना