फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   electricity problem, road jam

बिजली संकट पर बवाल, पथराव, आगजनी

Thu, 06 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो एटा, अमर उजाला
ब्यूरो एटा, अमर उजाला Updated Thu, 06 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
electricity problem, road jam
विद्युत संकट को लेकर गुरुवार को लोगों के गुस्से का गुबार इस कदर फूटा की एटा जनपद की तहसील जलेसर सुलग उठी। गुस्सा तो बुधवार रात से ही धधक रहा था सबेरा होते-होते माहौल अराजक हो गया। बिजली मांग रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे भीड़ बेकाबू हो गयी और पथराव शुरू कर दिया। पुराने टायरों में आग लगा दी। तहसीलदार कार्यालय में ताले डाल दिए और जमकर हंगामा काटा। बवाल के बीच पूरा बाजार बंद हो गया। समझाने पहुंचे एसडीएम संदीप गुप्ता के साथ लोगों ने धक्कामुक्की कर दी। एक्सईएन विद्युत ग्रामीण ने तीन घंटे कटौती किए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर दोपहर बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


जलेसर में विद्युत अव्यवस्था के विरोध में बुधवार सायं पांच बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह व्यापार मंडल, भाकियू भानू एवं अधिवक्ता संघ के सहयोग से क्षेत्र के लोगों ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। जुलूस लेकर क्षेत्र के लोग निकल पडे़ और पहले निधौली चौराहा, बड़ा बाजार, नाला बाजार, तहसील के मुख्य गेट पर जाम लगाया। इसके बाद आगरा चौराहा पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जाम स्थल पर लोगों ने टायर पंचर के दुकानदारों के पुराने टायरों को सड़क पर डालकर आग लगा दी। पत्थरों को सड़क पर डाल मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने चौराहा पर पहुुंची कोतवाली पुलिस को लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन



दोपहर एक बजे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ग्रामीण राजकुमार उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को वार्ता के लिए बुलाया। दो घंटे तक चली वार्ता के उपरांत भी कोई परिणाम न निकलने पर तहसील मुख्यालय पर मौजूद लोगों में रोष व्याप्त हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्सा बढ़ता देख उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस राघवेंद्र सिंह चौहान बाहर आए और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन लोग इतने गुस्से में थे कि उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से साथ धक्का मुक्की कर दी। इस पर गुस्साई पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही भगदड़ मच गई। देखते ही देखते तहसील  गेट से पथराव शुरू हो गया। उपद्रव कर रहे लोगों को व्यापारी नेता मनाने गए तो उनसे भी अभद्रता कर दी। बड़ा बाजार चौराहा पर भी जाम लगा दिया। जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित कर अधिकारियों ने लोगों को शांत किया।

पुन: हुई वार्ता में अधिशासी अभियंता राजकुमार ने लिखित में दिया कि ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में समस्या निस्तारण के लिए बिजली प्रात: आठ बजे से 11 बजे तक स्थानीय स्तर पर बंद रहेगी। 21 घंटे अनवरत विद्युत व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed