फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity checking campaign on line loss feeders

Etah News: लाइनलाॅस वाले फीडरों पर चला विद्युत चेकिंग अभियान

Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity checking campaign on line loss feeders
एटा। लाइनलॉस वाले विद्युत फीडरों पर इन दिनों चेकिंग अभियान चल रहा है। शनिवार को शहर के तीन मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को 6 घरों में बिजली की चोरी होती मिली।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय के निर्देशन में शनिवार को विद्युत निगम की टीम व विजिलेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीमों ने नगर के अवंतीबाई नगर, गंगनपुर, लालपुर आदि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम को 4 घरों में मीटर से बाईपास कर चोरी होते मिली।
विज्ञापन

जबकि दो घरों में अन्य माध्यम से बिजली चोरी की जा रही थी। उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार भारती ने बताया 6 घरों में कनेक्शन के सापेक्ष 20 किलोवाट अधिक बिजली चोरी हो रही थी। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील कि ईमानदारी के साथ अपने परिसर में बिजली का प्रयोग करें। चेकिंग के दौरान उपखंड अधिकारी उग्रसेन एवं अवर अभियंता मोहित यादव, अतुल कुमार, सुमित सोनी, राहुल कुमार, मनीष कुमार एवं विजिलेंस से प्रभारी हरिकेश कुमार, संदीप, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed