फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electrical worker dies in collision between two bikes in Dhumri

Etah News: धुमरी में दो बाइकों की भिड़ंत में बिद्युत कर्मी की मौत

Tue, 20 Feb 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Feb 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Electrical worker dies in collision between two bikes in Dhumri
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा धुमरी में सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। विद्युत निगम में संविदा पर तैनात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सियपुर निवासी सतेंद्र (38) धुमरी विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर कार्य करता था। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात वह धुमरी से वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक अपना ढाबा के सामने पहुंची, सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे वहां से उठाते, उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के भाई राजीव कुमार ने बताया कि सतेंद्र प्रतिदिन इसी समय ड्यूटी से वापस घर आता था। सोमवार रात को आते समय सामनेे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed