{"_id":"63ada2680f66e3561a6750ec","slug":"electric-pole-caught-fire-due-to-short-circuit-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बिजली के खंभे में लगी आग, मची अफरा-तफरी, अपनी-अपनी दुकान छोड़कर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बिजली के खंभे में लगी आग, मची अफरा-तफरी, अपनी-अपनी दुकान छोड़कर भागे दुकानदार
Thu, 29 Dec 2022 07:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:51 PM IST
सार
सूचना के करीब आधा घंटे बाद बिजली घर से शटडाउन लिया गया। आग लगने के बाद सुबह से लेकर दोपहर तक छह मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली के पोल में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के जलेसर नगर स्थित महावीरगंज मोहल्ला में सुबह करीब आठ बजे हनुमान मंदिर के पास लगे बिजली के खंभे में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मंदिर के आसपास के व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों से निकलकर बाहर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए।
सूचना के करीब आधा घंटे बाद बिजली घर से शटडाउन लिया गया। आग लगने के बाद सुबह से लेकर दोपहर तक छह मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दुकानदारों व मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। इससे पहले मगंलवार को बोहरान गली पर खंभा टूटने से लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि महावीरगंज में ओवरलोड होने के कारण खंभे में आग लग गई थी। खंभे पर लगे एयरटेल फाइबर व डिश के तार भी जल गए। सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। लाइनमैन भेज कर अनावश्यक तारों को हटवाकर मरम्मत कराने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई।

खंभों पर फैला हुआ है मकड़जाल
प्रत्येक पोल पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। इसके चलते फॉल्ट होने पर किसी भी समय आग लग सकती है। विद्युत निगम द्वारा खंभों से तारों के जाल हटवाए जाने का प्रयास तक नहीं किया जाता है।