फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Election process for Pradhan completed in etah

Etah: कोयना और बरौली में प्रधान चुनने के लिए दिखा उत्साह, शांतिपूर्वक डाले गए वोट; 64.76 फीसदी हुआ मतदान

Wed, 19 Feb 2025 09:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

ग्राम प्रधान की मृत्यु हो जाने के बाद उपचुनाव कराया गया। ग्राम पंचायत कोयना में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके साथ गांव गढ़ी तालुका बरौली में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
 

विज्ञापन
Election process for Pradhan completed in etah
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोयना और गढ़ी तालुका बरौली में प्रधान पद के लिए उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान कराया गया। दोनों पंचायतों में 64.76 फीसदी मतदाताओं ने प्रधान चुनने के लिए वोट डाले।
विज्ञापन


सुबह छह बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे समाप्ति तक ग्राम पंचायत कोयना में 74.55 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 786 है। तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ग्राम प्रधान प्रियंका यादव की मृत्यु होने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। उनके पति अजय यादव के अलावा रूप सिंह और अरुणा देवी के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी तालुका बरौली में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने बताया कि गढ़ी तालुका बरौली में तीन पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया कराई गई। बूथ संख्या एक पर कुल 62.81 फीसदी, बूथ संख्या दो पर 56.05 फीसदी और बूथ संख्या तीन पर 57.82 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पंचायत पर कुल मिलाकर 2494 मतदाता हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोनों पंचायतों में कुल 64.76 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed