फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly people came to schools to appear for exams with the desire to become literate.

Etah News: साक्षर बनने की ललक लेकर स्कूलों में परीक्षा देने पहुंचे बुजुर्ग

Sun, 22 Sep 2024 10:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Elderly people came to schools to appear for exams with the desire to become literate.
एटा। पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, इसका उदाहरण रविवार को देखने को मिला। उम्र के आखिरी पड़ाव पर साक्षर बनने की ललक लिए 3094 बुजुर्ग महिला-पुरुष स्कूलों में पहुंचे और नव साक्षर परीक्षा दी। 980 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन

नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग 3222 निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चिह्नित किया गया। इसमें बुजुर्गाें और महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। अभियान के दौरान निरक्षरों को हिंदी, गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, आओ शब्द बनाएं, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग करना सिखाया गया।
विज्ञापन

रविवार को 980 परीक्षा केंद्रों पर नव साक्षरों की परीक्षा हुई। केंद्रों पर सुबह से ही बुजुर्ग और महिलाएं हाथ में कलम लेकर पहुंचे। सर्वाधिक नव साक्षरों ने शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा दी। सबसे कम सकीट ब्लॉक क्षेत्र के नव साक्षरों ने परीक्षा दी। कुल 3222 निरक्षरों को चिह्नित किया गया था। इसमें से 3094 ने परीक्षा दी। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूंघट की ओट में हल किए सवाल
नव साक्षर परीक्षा देने वालों में महिलाओं की खासी संख्या थी। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं अपने घर के बुजुर्गाें के साथ परीक्षाएं देने आईं। महिलाओं ने घूंघट की ओट में सवाल हल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed