फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly man dies of heart attack, 12 dead in 7 days

Etah News: हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत, 7 दिन में 12 की मौत

Sun, 02 Nov 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of heart attack, 12 dead in 7 days
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक हफ्ते में हार्ट अटैक से 12 माैतें हो चुकी हैं। रविवार को इमरजेंसी में एक और 55 वर्षीय वृद्ध को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आर्य नगर शिवगंज निवासी हरिबाबू (55) को रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में करीब 10 बजे लाया गया। यहां चिकित्सकों ने ईसीजी समेत अन्य परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे योगेश ने बताया कि सुबह अचानक पिता के आधे शरीर ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा दिलाने लाते समय रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम परिवर्तन से सर्दी में बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। पिछले एक सप्ताह में 12 वृद्धों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि सर्दी के मौसम में सांस व हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती हैं। ठंडी हवा से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और रक्तचाप बढ़ जाता है। इसके साथ ही श्वास नली में जलन होती है। इससे सांस लेने में दिक्कत आती है। गंभीर स्थिति में मरीज की मौत भी हो सकती है।

55 वर्षीय एक वृद्ध को लाया गया जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। वहीं सात दिन में 12 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
--
हार्ट अटैक से मौत की संख्या
26 अक्तूबर- 01
27 अक्तूबर- 02
28 अक्तूबर- 02
29 अक्तूबर- 01
30 अक्तूबर- 02
31 अक्तूबर-02
01 नवंबर- 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed