{"_id":"5ff314ad8ebc3ecd6b4ba590","slug":"elcction-etah-news-agr474858260","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिले को प्राप्त हुए 47 लाख मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिले को प्राप्त हुए 47 लाख मतपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुखलाल भारती ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद को 47 लाख 35 हजार 6 सौ मतपत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सदस्य जिला पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के मत पत्र शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान प्रभारी अधिकारी मतपत्र को निर्देश दिए कि मतपत्रों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। स्ट्रांग रूम में मतपत्र रखने के बाद सीलिंग की कार्रवाई करते हुए चाबी कोषागार के डबल लॉक में रखी जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के तहत ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण विकास खंड, तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय किया जा सकता है। जबकि दावे एवं आपत्तियों को जमा करने का समय समाप्त हो चुका है। पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्र, मतदान स्थल के परिवर्तन, विकास खंड कार्यालय पर नवीन मतपेटियोें के भंडारण आदि का कार्य होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार, एडीईओ पंचायत सुधाकर मैथिल, एडीईओ राजेंद्र कुमार भारती, प्रभारी अधिकारी मतपत्र, एसओसी भीमसेन यादव, सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।