Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two cases of malaria and dengue found at the medical college

Etah News: मेडिकल कॉलेज में मलेरिया व डेंगू के मिले दो मरीज

Mon, 02 Nov 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 02 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two cases of malaria and dengue found at the medical college
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती बीमार बच्चे। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में रविवार को दो लोग मलेरिया व डेंगू पीड़ित मिले। दोनों लोगों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसमें 14 वर्षीय किशोर मलेरिया और 16 वर्षीय किशोरी डेंगू पीड़ित मिली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में धिरामई निवासी शानू (14) के पिता कपिल ने बताया कि उसे पांच दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद 30 अक्तूबर को बाल रोग विभाग की ओपीडी में दवा दिलाने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार देना शुरू कर दिया। वहीं उसकी मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज के तीसरे तल पर बने संचारी रोग वार्ड में भर्ती राधा (16) निवासी देवतरिया अलीगंज को शनिवार की रात को भर्ती कराया गया। यहां परिजन ने बताया कि उसे सात दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार की रात को मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। उसे संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही संचारी रोग वार्ड में रविवार को कुल चार मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था।

मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में 14 वर्षीय बालक मलेरिया और संचारी रोग वार्ड में 16 वर्षीय किशोरी डेंगू पीड़ित मिली है। दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed