{"_id":"6ae787925940f33dd3074884","slug":"sub-inspector-injured-after-falling-from-train-dies-etah-news-c-163-1-eta1013-159495-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रेन से गिरकर घायल हुए दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रेन से गिरकर घायल हुए दरोगा की मौत
Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
उपनिरीक्षक सुवेंद्र कुमार का फाइल फोटो।
मिरहची। ट्रेन से गिरकर घायल हुए मिरहची में तैनात उपनिरीक्षक सुवेंद्र कुमार की रविवार की सुबह आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना मिरहची में तैनात उपनिरीक्षक सुवेंद्र कुमार गांव नगला चरी थाना भरथना, इटावा के रहने वाले थे। 30 अक्तूबर को मुकदमे की पैरवी के लिए हाईकोर्ट गए थे। वहां प्रति शपथपत्र दाखिल करने के बाद वह ट्रेन से लौट रहे थे। भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वह असंतुलित होकर प्लेटफार्म पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें भरथना के अस्पताल ले जाया गया। वहां से आगरा रेफर किया गया। उनका उपचार आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वहां रविवार की सुबह उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष विदेश राठी ने बताया कि सुवेंद्र कुमार अप्रैल 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवानिवृत्ति में मात्र पांच महीने शेष रहते उनका असमय निधन हो गया।
विज्ञापन
सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि आगरा में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को इटावा पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।