फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eid-ul-Azha: sought blessings of the country and freedom from Corona

ईद-उल-अजहा: मांगी देश की बरकत और कोरोना से मुक्ति

Wed, 21 Jul 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha: sought blessings of the country and freedom from Corona
ईद के मौके पर एटा में एक दूसरे के गले-मिलकर मुबारकबाद देते बच्चे ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज/सकीट/जलेसर/मारहरा/मिरहची। ईद-उल-अजहा पर बुधवार सुबह मस्जिदों में 50 लोंगों की मौजूदगी के साथ नमाज अदा की गई। इस दौरान देश की बरकत और कोरोना से मुक्ति की दुआ की गई।
विज्ञापन

बस स्टैंड स्थित ईदगाह पर मौलाना और मुफ्ती समेत पचास लोगों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे नमाज अदा की। अन्य मजिस्दों के साथ ही घरों में भी नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकवाद दी। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नमाज के बाद कुर्बानी दी गई। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल एवं शासन से जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों के प्रति किया जागरूक
जलेसर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में त्योहार सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने नगर के मुस्लिम बहुल इलाकों व ईदगाह का भ्रमण कर लोगों को कोविड नियमों के प्रति जागरूक किया। अलीगंज में सभी मस्जिदों पर नमाज अदा की गई। उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा, सीओ राघवेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल मस्जिदों पर तैनात रहा। सकीट में लोगों ने मस्जिदों व घरों पर नमाज अदा की। थाना प्रभारी मनोज कुमार की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। मारहरा, मिरहची, जैथरा, अवागढ़, निधौली कलां में भी ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed