{"_id":"60f1785b8ebc3e23af721732","slug":"eid-ul-adha-crowds-gathered-for-shopping-etah-news-agr499986230","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा: खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा: खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
एटा। बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार है। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू की वजह से शुक्रवार को ईद को लेकर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। लोगों ने बाजार से लेकर पशु पैंठ तक खूब खरीदारी की। जीटी रोड स्थित जल परीक्षण प्रयोगशाला में शुक्रवार को बकरा पैंठ लगाई गई। यहां तमाम लोगों ने बकरों की खरीदारी की।
ईद को लेकर यहां पर भीड़ अधिक होने के वजह से सामाजिक दूरी का पालन करना भी मुश्किल हो गया। पैंठ में तोतापरी, अजमेरी, बरबरे और अमृतसरी नस्ल के बकरों की खरीदारी अधिक रही। वहीं, बाजार में महिलाएं नए कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंचीं। जिसके चलते खासतौर से बाबूगंज बाजार दिन भर गुलजार रहा। शाम के वक्त बाजार में अधिक भीड़ देखने को मिली।
जीटी रोड पर लगा रहा जाम
जीटी रोड स्थित जल परीक्षण प्रयोगशाला के सामने बकरों की पैंठ लगाई गई। पैंठ में बकरों की खरीद फरोख्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिसकी वजह से सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। वाहनों को यहां से गुजरने में आधे घंटे तक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
घरों में होने लगी साफ-सफाई
ईद-उल-अजहा को लेकर घरों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं-बच्चे घरों की साफ-सफाई करने में जुट गए हैं। वहीं तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए सामान जुटाया जा रहा है।