फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eid

उत्साह और उमंग के साथ घर में मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार

Mon, 25 May 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
eid
एटा के सकीट में एक आवास में ईद की नमाज अदा करते नमाजी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। पहली बार मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। वह सुबह से ही नए-नए कपड़े पहनकर मचलने लगे।
विज्ञापन

पुरुष और महिलाओं ने घरों में ही साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ी और इसके बाद कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों की कब्र पर फूल और अगरबत्ती जलाकर दुआएं मांगीं। वहीं रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और मुल्क से कोरोना वायरस की समाप्ति की दुआएं मांगी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही बाजारों और मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल शुरू हो गई। पुरानी ईदगाह में पुलिस ने शहर काजी समेत पांच लोगों को ईद की नमाज अदा करने की अनुमति दी। वहीं अवागढ़, जलेसर, राजा का रामपुर आदि क्षेत्रों में ईदगाह में पांच-पांच लोगों ने नमाज पढ़ी, वहीं बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिले के मिरहची, पिलुआ, सकीट, मारहरा, अलीगंज आदि में भी शांतिपूर्वक ईद की नमाज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर नमाज के लिए कमरों में पुरुषों के लिए इंतजाम किए। वहीं महिलाओं ने भी घरों में ही नमाज अदा की। इस दौरान महिलाओं ने सेवईं, पकौड़ी, नमकीन, चाट, फल और दही पकड़ा आदि व्यंजन बनाए। वहीं कोरमा, कबाब के व्यंजन भी बनाए गए। इसका परिवार के सभी लोगों ने एक साथ स्वाद लिया।
बधाई देने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान
एटा। ईद पर पहली बार हुआ अब लोगों ने गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद नहीं दी। सुबह ईद की नमाज के बाद लोग घरों से बाहर गलियों और सड़कों पर अपने रिश्तेदार और मिलने वालों को ईद की बधाइयां देने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को आदाब करते हुए ईद की मुबारकबाद दी।

वहीं, मस्जिदों और ईदगाह के बाहर अधिकारी और पुलिस के जवान भी लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई लेने से बचते रहे। उधर, जामा मस्जिद के बाहर मौजूद जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने लोगों ने ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने हाथ जोड़कर और आदाब कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं मुस्लिम बस्तियों में भी लोग अपने स्वजनों से परिवार में तो गले मिले पर बाहर लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed