फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   education

डीआईओएस ने किया मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
education
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण करते डीआईओएस मिथलेश कुमार - फोटो : ETAH
एटा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मूल्यांकन केंद्र कोठारों का निरीक्षण कर बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह आठ बजे केंद्रों पर पहुंचे अधिकारी ने कॉपियों के सीलन से मुक्त होने के साथ ही कीटनाशक दवाओं के पुन: छिड़काव के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर रखीं पांच लाख से अधिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा का जायजा लिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक, जीजीआईसी, आर्य विद्यालय एवं क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कॉलेज पहुंचे डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने उपनियंत्रकों की उपस्थित में कोठारों का ताला खुलवाकर उत्तर पुस्तिकाओं का रखरखाव एवं उनकी स्थिति का सत्यापन किया।
विज्ञापन

अधिकांश केंद्रों पर स्थिति ठीक मिलने पर संतोष जताया। साथ ही दीमकरोधी दवाओं का फिर से छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही रोशनदान भी बंद कराने को कहा। बताते चलें कि दस दिनों से बंद मूल्यांकन के बाद इन्हें दवा छिड़काव के साथ पॉलीथीन में लपेटकर सुरक्षित करवाया गया था। इस दौरान कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अनूप दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिए निर्देश
डीआईओएस कुमार ने उपनियंत्रकों को केंद्रों पर लॉगबुक मेंटेन करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण से लेकर कोठार के खुलने एवं बंद होने का पूरा विवरण इसमें अंकित किया जाए। ताकि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से इसका मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed