फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   education

सात नवाचारी शिक्षकों को सम्मान

Sun, 02 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
education
एटा के शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह को बदायूं में किया गया सम्मानित - फोटो : ETAH
एटा। ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में जिले के सात उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक कुशाग्र सागर एवं जिलाधिकारी कुमार प्रशांत व प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे शिक्षकों को सम्मानित कर बधाई दी।
विज्ञापन

नवाचार अब मैं भी विजेता में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, खेल खेल में शिक्षा में कुंवरपाल गौतम, आओ सीखें स्काउट में शशिकांत, बच्चों की उपस्थिति कैसे बढ़ाएं में रणजीत सिंह,गतिविधि आधारित शिक्षण में मुकेश कुमार, आओ सीखें विज्ञान में राय सिंह, खेल खेल में अंक ज्ञान में घनश्याम एवं नीरज कुमारी को खेल में गणित नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाचार प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार एवं संचालन मंडल सह प्रभारी डॉ पुष्पेंद्र सिंह एवं जिला प्रभारी हरीश सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed