फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eclipse of neglect on the skill of Zari-Zardozi

जरी-जरदोजी के हुनर पर उपेक्षा का ग्रहण

Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eclipse of neglect on the skill of Zari-Zardozi
अलीगंज के अंसारी मोहल्ला में जरी का काम करते परिवार के सदस्य। संवाद - फोटो : ETAH
अलीगंज। कस्बे में जरी-जरदोजी का काम दशकों पुराना है, जो लघु उद्योग के रूप में चलता था। जहां कई घरों में महिलाएं, युवतियां रेशमी धागों के हुनर से कपड़ों को आकर्षक रूप देती थीं, लेकिन समय बदलने के साथ इस कला की कद्र कम होती गई और इस हुनर पर उपेक्षा का ग्रहण लगता जा रहा है। सरकारी मदद के अभाव और मांग कम होने से असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में मोहल्ला काजी और अंसारी मोहल्ला के करीब 125 परिवारों में यह काम किया जा रहा है। हर परिवार से तीन-चार लोग कपड़ों पर उंगलियों के हुनर से कढ़ाई करते हैं। इन्हें एटा के अलावा मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कासगंज आदि के व्यापारी कपड़े देते हैं। जिस पर यहां के कारीगर कढ़ाई के जरिए लहंगा-चुनरी, साड़ी आदि को आकर्षक रूप प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

कारीगरों के मुताबिक अब से एक दशक पहले करीब 200 परिवारों में यह काम चलता था। धीरे-धीरे मांग कम होती गई। अब तो साल के चार-पांच महीनों में ही काम मिलता है। अन्य दिनों में दूसरा रोजगार देखना होता था। कारीगरों का कहना है कि यदि सरकार हमें प्रशिक्षित कर हुनर को और बढ़ाती तथा अपने उत्पादों को सीधे बाजारों में पहुंचाने के लिए व्यवस्था करती तो इस उद्यम को जान मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल पहले राहुल गांधी ने ली थी सुध
यूं तो अलीगंज में तमाम नेता आए और उनकी सभाएं हुईं, लेकिन कभी इस लघु उद्यम पर बात ही नहीं हुई। 13 साल पहले 2009 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां आए थे। उन्होंने खासतौर पर बुनकरों के साथ सभा की और उनकी समस्याएं जानी थीं। उम्मीद जगी कि कारीगरों की किस्मत बदलेगी। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व के गठबंधन की सरकार भी बनी, लेकिन अलीगंज के जरी-जरदोजी को कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed