{"_id":"635e6e5a939fbc2c143c915e","slug":"early-signs-of-cancer-in-women-will-be-investigated-at-ncd-clinics-etah-news-agr5517428113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में कैंसर के शुरूआती लक्षणों की एनसीडी क्लीनिक पर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में कैंसर के शुरूआती लक्षणों की एनसीडी क्लीनिक पर होगी जांच
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल समेत पांच जगहों पर महिलाओं में स्तन कैंसर के शुरूआती लक्षणों की जांच के लिए एनसीडी क्लीनिकों पर व्यवस्था की जा रही है। सभी स्थानों पर गैर संक्रामक बीमारियां (एनसीडी) क्लीनिकों को आधुनिक रूप से अपडेट करने की कवायद हो रही है।
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने एनसीडी नोडल अधिकारी रहे डॉ. अभिनव दुबे को हटाकर यह जिम्मेदारी डॉ. सुधीर कुमार को दी है। इन क्लीनिकों पर कैंसर, हृदय रोग, थैलेसीमिया, रक्तचाप, शुगर आदि की जांच और शुरूआती लक्षणों की पड़ताल की जाती है। जिला अस्पताल, अलीगंज, जलेसर, सकीट और मारहरा में एनसीडी क्लीनिक संचालित हैं।
अब तक ये क्लीनिक सामान्य जांचों तक ही सीमित थे। इनको अब अपडेट किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी एनसीडी क्लीनिकों की महिला काउंसलरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वह स्तनों में होने वाली गांठों की गंभीरता से जांच करेंगी। ताकि स्तन कैंसर के शुरूआती लक्षणों का पता लगाकर समय से उपचार किया जा सके। इससे महिलाओं को कैंसर से बचाने में कामयाबी मिलेगी।