{"_id":"688616396241c590340424c6","slug":"e-rickshaw-lost-control-and-overturned-passengers-injured-etah-news-c-163-1-eta1002-136852-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा सवारियां घायल
Sun, 27 Jul 2025 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। सवारियों से भरा ई-रिक्शा रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। रिजोर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
रविवार को सवारियां लेकर जा रहा ई-रिक्शा रिजोर थाना क्षेत्र में बिजली घर के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में अमित निवासी रिजोर, सरोज देवी, पूनम देवी निवासी भीकमपुर थाना रिजोर, आलोक निवासी घिरौर जिला मैनपुरी व चालक सुनील कुमार निवासी अकसपुर थाना रिजोर घायल हो गए।
घायल सुनील ने बताया कि वह सवारियां लेकर जा रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन को बचाने के चलते ई-रिक्शा सड़क के नीचे उतर गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। मेडिकल कॉलेज में सभी का उपचार जारी है।