{"_id":"66e3299a8561791343011298","slug":"e-office-system-started-in-56-offices-under-vikas-bhawan-etah-news-c-163-1-sagr1016-122729-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विकास भवन के तहत 56 कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विकास भवन के तहत 56 कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू
Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। विकास भवन के अंतर्गत सभी 56 कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरूआत बृहस्पतिवार को हो गई। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में डीएम ने शुभारंभ किया।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जुलाई माह में प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई थी। इसके बाद अब विकास भवन के अंतर्गत संचालित कार्यालय में भी क्रियान्वयन शुरू किया गया है। ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से ही आगामी समय में पत्रावलियां प्रस्तुत की जाएंगी। यह सरकारी कार्यालयों में सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कामकाज करने का माध्यम है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस के लिए अधिकारी-कर्मचारी के डिजिटल सिग्नेचर, एनआईसी की मेल आईडी और वीपीएन फॉर्म की मदद से सुरक्षित नेटवर्क की आवश्यकता होती है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, डीडीओ प्रवीण कुमार राय, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, डीएसटीओ रेखा मिश्रा आदि मौजूद रहे।