{"_id":"6887b4a1efb71875150ddf89","slug":"due-to-the-fall-of-a-high-tension-line-pole-wires-fell-on-the-roof-of-two-houses-etah-news-c-163-1-eta1003-136897-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरने से दो मकानों की छत पर गिरे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरने से दो मकानों की छत पर गिरे तार
Mon, 28 Jul 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव खैरपुरा में हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरने से तार दो मकानों की छत पर गिर गए। परिवार के लोग घरों के निचले हिस्से में होने की वजह से बच गए।
खैरपुरा गांव से गुजरी हाईटेंशन लाइन का एक सीमेंट का खंभा काफी समय से जर्जर हालत में गिरासू था। शनिवार की रात को गांव से कुछ युवक कांवड़ यात्रा पर जा रहे थे। कांवड़ यात्रा में एक ट्रैक्टर पर डीजे सिस्टम लगा था जिसमें गार्डिंग का जाल फंसने पर जर्जर खंभा टूटकर गिर गया। इसके तार भीष्मपाल सिंह एवं नेमसिंह के मकान की छत पर गिर गए।
दोनों परिवार के सदस्य मकान के अंदर थे इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। तार पास की एक दुकान की छत पर भी गिरे। इसमें रखा कंप्यूटर, मिक्सर, मॉनीटर सहित अन्य बिजली के उपकरण खराब हो गए। जेई अतर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही आपूर्ति बंद करा दी गई थी।