{"_id":"6acd2db635c53a74ab0f31d9","slug":"drunken-rampage-at-a-dhaba-vandalism-and-assault-on-staff-etah-news-c-163-1-eta1014-158218-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शराब के नशे में ढाबे पर हंगामा तोड़फोड़ और कर्मचारियों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शराब के नशे में ढाबे पर हंगामा तोड़फोड़ और कर्मचारियों की पिटाई
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर शराब के नशे में कुछ युवकों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की। ढाबा संचालक का आरोप है कि उसकी व उसके कर्मचारियों की पिटाई भी की गई। कोतवाली देहात पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड पर संचालित एक ढाबे के संचालक ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में धुत युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और युवकों ने अपने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद ढाबे में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटने लगे।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद डायल 112 और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान नगला पवल निवासी प्रदीप कुमार, मधुर और आकाश राजपूत के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ की जा रही है।