फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drunkard's drama in Kotwali, police lost their cool

Etah News: कोतवाली में शराबी का ड्रामा, पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 28 Nov 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drunkard's drama in Kotwali, police lost their cool
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड तिराहे पर सोमवार की रात एक युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। कोतवाली नगर पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई, लेकिन युवक शांत नहीं हुआ। कोतवाली में भी उसने जमकर ड्रामा किया। पुलिस कर्मियों पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाए और कपड़े उतार डाले। उसकी हरकतें देख पुलिस के पसीने छूट गए। इस पर पुलिस बिना कार्रवाई उसे छोड़ दी। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात नशे में धुत सुनील निवासी शिकोहाबाद रोड पर उपद्रव करते हुए ठेल वाले से मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। लेकिन थाना परिसर में भी युवक ने हंगामा जारी रखा। पकड़ कर लाए पुलिसकर्मी पर ही उसने आरोप लगा डाले। कहा कि उससे 50 हजार रुपये लिए हैं। हंगामा करते हुए युवक ने अपने कपड़े उतार डाले। उसकी हरकतें और हालत देख पुलिस कर्मियों की हिम्मत नहीं पड़ी कि उसे हवालात के अंदर पहुंचाएं।
विज्ञापन

यहां तक कि उस पर कोई कार्रवाई भी नहीं की। उसे जल्द से जल्द छोड़ना उचित समझा। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शराब के नशे में एक युवक सड़क पर हंगामा और मारपीट कर रहा था। उसे पकड़कर लाया गया, बाद में उसके पिता के पहुंचने पर हिदायत देकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। जिस व्यक्ति से उसने मारपीट की, उसकी तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने सड़क पर अराजकता की। पुलिस थाने लाई तो वहां भी उत्पात मचाने का प्रयास किया। दोनों मामलों में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नशे में रुपये लेने के आरोप लगाए हैं, प्रथम दृष्टया जांच में निराधार मिले हैं। अधिक नशे में होने की वजह से उसे थाने से परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। - धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed