फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drug sellers strike

दवा विक्रेताओं की हड़ताल

Wed, 16 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Drug sellers strike
शहर के दवा विक्रेता बुधवार को अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। भारतीय दवा उद्योग में अमेरिकी हस्तक्षेप को बंद करने और आनलाइन दवा की बिक्री को खत्म करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौर ने बताया कि केंद्र सरकार को यूएसएफडीए के सभी दफ्तरों को बंद करने के साथ-साथ भारतीय दवा उद्योग में सौ प्रतिशत की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के निर्णय को भी वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को ध्यान में रखते हुए दवाओं के लागत मूल्य पर उत्पाद शुल्क लगाना चाहिए, जो कि अभी खुदरा मूल्य पर लग रहा है। सरकार को दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक लगानी चाहिए। जीवन रक्षक दवाओं पर उत्पाद शुल्क और टैक्स भी कम करना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार से मांग की, सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज एक्ट का पालन कराया जाए और न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये घोषित करते हुए मेडिकल रिप्रजंटेटिव को सरकारी अस्पतालों में काम करने पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए। इस मौके पर सचिव प्रंशात, सुनहरी लाल शर्मा, शिवप्रताप सिंह, विवेक तिवारी, मनोज राठौर, पंकज राठौर, सतेंद्र यादव, सुधीर राघव, शैलेंद्र सोलंकी, नवीन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed