फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drivers of contracted buses also expressed opposition to the new law

Etah News: अनुबंधित बसों के चालकों ने भी जताया नए कानून का विरोध

Sun, 31 Dec 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 31 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drivers of contracted buses also expressed opposition to the new law
एटा। केंद्र सरकार की ओर से जारी वाहन चालकों को लेकर बनाए गए नए कानून का विरोध बढ़ता जा रहा है। चालक विरोध जता रहे हैं और आने वाले समय में चक्का जाम करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर चालकों ने अनुबंधित बसों को खड़ा करके विरोध जताया। चालकों का कहना था कि सरकार ने नए कानून में शामिल किया है कि हादसा होने पर घायल को अस्पताल पहुंचाओ। ऐसे में जनता पीट-पीटकर मार देगी। अगर छोड़ जाते हैं तो 5 से 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और 10 साल तक की सजा का भी प्रावधान है। ऐसे कानून के साथ चालक काम नहीं कर सकते। ऐसे कानून के साथ काम करने से निजी हितों की अनदेखी की गई है। इन नियमों के तहत भविष्य में चालकों का काम करना आसान नहीं होगा। विरोध जताने वालों में भीकम सिंह, मनोज कुमार, दीपक, किशन पाल सिंह आदि चालक शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------
संदिग्ध हालत में मौत, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी इस्लाम खान (45) की रविवार की शाम करीब 4 बजे घर पर ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी रूबी अपने मायके पाढ़म थाना जसराना जिला फिरोजबाद में थी, पत्नी का आरोप है कि ससुरालीजन ने हत्या कर दी है। जब कि पिता पुत्तन खान ने पत्नी व उसके मायके वालों पर आरोप तीन दिन पहले बेटा की पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसकी वजह से मौत होने की बात कही जा रही है। प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था, इसकी वजह से मौत होने की जांच में पता चली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed