{"_id":"62bb455e9144c003ab16acbc","slug":"driver-dies-after-falling-from-roof-of-truck-etah-news-agr53830722","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की छत से गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की छत से गिरने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। ट्रक की छत पर सो रहे ट्रक चालक की गिरने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चालक ढाबे पर भोजन करने के बाद ट्रक की छत पर सो गया और वहां से गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सुनील कुमार (45) निवासी मिश्रीपुर जिला शाहजहांपुर धान के बोरे शाहजहांपुर के तिलहन से हाथरस के सासनी ट्रक से ले जा रहा था। सोमवार रात लगभग डेढ़ वह सोरों के समीप खाटू श्याम ढाबे पर भोजन करने के लिए रुका। भोजन करने के बाद वह ट्रक की छत पर जाकर सो गया। सोते समय वह अचानक ट्रक की छत से नीचे गिर गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे एंबुलेंस की अस्पताल में पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। उसका भाई सुधीर कुमार व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।