फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DRDA workers continue strike

डीआरडीए कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Tue, 29 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 29 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
DRDA workers continue strike
डीआरडीए कर्मचारियों की वेतन की मांग को लेकर तालाबंदी हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। वेतन की मांग को लेकर विकास भवन में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को मंगलवार को राज्य कर्मचारी महासंघ और संयुक्त परिषद का भी समर्थन मिल गया। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि 30 दिसंबर तक कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिला तो 31 दिसबंर को पूरे विकास भवन में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


उप्र डीआरडीए एंपलाइज यूनियन के बैनर तले वेतन की मांग को लेकर तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार कर रहे डीआरडीए कर्मचारियों के आंदोलन को राज्य कर्मचारियों के दो संगठनों के समर्थन से और बल मिल गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने प्रदर्शन स्थल पर कहा कि यदि एक जनवरी तक वेतन नहीं मिला तो दो जनवरी विकास भवन के साथ जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों के अधिकारी भी एक दिन के शासकीय कार्य का बहिष्कार करेंगे। बता दें कि शासन की ओर से डीआरडीए कर्मचारियों को चार माह का वेतन नहीं दिया गया है। इससे डीआरडीए कर्मचारियों में रोष है। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार का कहना है कि वेतन न मिलने तक यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिलामंत्री रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद पचौरी, जय सिंह, रामप्रकाश, मोहम्मद शरीफ, संजय गुप्ता, राजेंद्र कुमार, महेशचंद्र, रामबाबू, दुष्यंत सिंह, रहीसपाल यादव, रामगोपाल सहित आदि डीआरडीए कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed