{"_id":"647787ff79fe7d7f700064f4","slug":"drains-are-choked-people-struggling-with-waterlogging-etah-news-c-163-1-sagr1016-231-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नाले पड़े हैं चोक, जलभराव से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नाले पड़े हैं चोक, जलभराव से जूझ रहे लोग
Wed, 31 May 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 31 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। कई मोहल्लों में बिना बरसात के ही जलभराव नजर आता है। इन मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे होने वाली बीमारियों की आशंका को लेकर लोग परेशान हैं।
शहर में काफी समय से लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले 10 सालों में नगर पालिका द्वारा विकास कार्य कराए गए, लेकिन जलभराव की समस्या को दूर नहीं किया जा सका। नगरवासियों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होती है। वहीं कुछ गलियां नीची हो गईं हैं, जिस वजह से जलभराव हो जाता है। शहर में इस्लाम नगर, भारती नगर, प्रेमनगर, फूल बाग, गली धोबियान के अलावा भी कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां आए दिन जलभराव की समस्या बनी रहती है।
शहर में पड़ रही सीवर लाइन के लिए जगह-जगह हो रही खुदाई की वजह से कई जगह नालियां चोक हो गई हैं। इसके चलते जलभराव हो जाता है। जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा हर समय बना रहता है।
विज्ञापन
केस-1
इस्लाम नगर में हमेशा ही जलभराव बना रहता है। यहां से लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार तो बच्चे यहां से गुजरते हुए गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेयरमैन के पांच साल पूर हो गए, लेकिन किसी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया।
केस-2
लालपुर से नगला चंदन को जाने वाले रास्ते पर हमेशा ही जलभराव रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका और ग्राम पंचायत घिलौआ की सीमा के बीच मामला उलझ गया है। परेशानी लालपुर के निवासियों को झेलनी पड़ रही है।
बोले लोग
रमजान के पवित्र महीने तक में यहां का जलभराव खत्म नहीं हो सका। जबकि कई बार शिकायत भी की गई थी। ईद वाले दिन जरूर मशीन लगाकर पानी निकाला गया था।
शोएब, इस्लाम नगर
यहां का जलभराव कभी खत्म ही नहीं होता। इधर से निकलने पर कपड़े खराब हो जाते हैं। साथ ही जलभराव की वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
शहबाज, मारहरा दरवाजा
कोई भी मौसम हो यहां हमेशा ही पानी भरा रहता है। इसके चलते निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
धीरेंद्र कुमार, लालपुर
यहां जलभराव की मुख्य वजह सीमा विवाद है। यहां का कुछ हिस्सा नगर पालिका में आता है तो कुछ हिस्सा घिलौआ ग्राम पंचायत में आता है।
ललित कुमार, आनंदपुरी
नालों की सफाई कराई जा रही है। साथ ही जहां ज्यादा जलभराव होता है, वहां जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि आगामी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं होगी।
सुधा गुप्ता, पालिकाध्यक्ष