फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   drainage cleaning, nager palika, irrigation

पर्यावरण प्रहरी के रूप में गंदे पानी को पालिका करेगी शुद्ध

Sat, 25 Dec 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
drainage cleaning, nager palika, irrigation
एटा। नगर पालिका परिषद पर्यावरण प्रहरी के रूप में गंदे पानी को शुद्ध करेगी। शहर के नालों से निकलने वाले पानी का बायो रेमिडेशन (प्राकृतिक उपचार) कराया जाएगा। इसके लिए पांच साल में करीब 42 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से शहर से निकलने वाले सभी नालों के गंदे पानी का बायो रेमिडेशन किया जाएगा। नालों का पानी जहां गिरता है वहां के पानी में रहने वाले जीवों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिससे जीव व खरपतवार के बीच संतुलन बिगड़ जाता है। इससे वहां का ईको सिस्टम खराब हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने नगर पालिका को नाले के पानी का उपचार करने के लिए निर्देशित किया है। अगर नगर पालिका पानी का उपचार नहीं करता है तो उस पर पांच लाख रुपये प्रति नाला के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई के काम आएगा शोधित पानी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि गंदे पानी को एंजाइम के द्वारा शुद्ध किया जाएगा। जिसके बाद इस पानी को खेत में सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शहर से करीब 5 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) गंदा पानी निकलता है जिसका बायो रेमिडेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 लाख की लागत से किया जाएगा पानी का उपचार:
शहर के गंदे पानी के उपचार के लिए करीब 42 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। यह उपचार पांच वर्ष तक किया जाएगा। इसके बाद एनजीटी के अगले निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण प्रहरी के रूप में नगर पालिका द्वारा शहर से निकलने वाले करीब 5 एमलडी गंदे पानी का बायो रेमिडेशन निरंतर किया जाएगा। एनजीटी के निर्देशानुसार पांच साल तक यह प्रक्रिया अपनानी है।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed