फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DPRO issues notice to three sanitation workers absent from duty; seeks reply within seven days.

Etah News: ड्यूटी से गायब तीन सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

Wed, 08 Jul 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
DPRO issues notice to three sanitation workers absent from duty; seeks reply within seven days.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। शासन की प्राथमिकता वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। गांवों में गंदगी की शिकायत और बिना सूचना महीनों से गायब रहने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एका ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर के प्रधान चंद्रपाल की शिकायत पर एडीओ पंचायत राजकुमार ने रिपोर्ट भेजी कि सफाईकर्मी रूपेश कुमार पिछले तीन महीने से बिना किसी सूचना के गायब है, जिससे गांव में गंदगी का ढेर लगा है। टूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय नूरमहल निवासी ईशान अली की शिकायत पर सफाईकर्मी सोहन लाल को नोटिस दिया गया है। आरोप है कि वह पिछले दो महीने से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। नारखी ब्लॉक की ग्राम रामनगर निवासी सत्येंद्र व पुष्पेंद्र की शिकायत पर सफाईकर्मी धर्मपाल को नोटिस जारी हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी द्वारा पिछले तीन महीने से गांव में सफाई कार्य नहीं किया गया है। डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों कर्मचारियों को सात दिन का समय दिया गया है, जवाब संतोषजनक न होने पर निलंबन सहित अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed