फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dowry murder after woman

दहेज नहीं मिलने पर महिला की हत्या

Tue, 23 Feb 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 23 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder after woman

विज्ञापन
नगला धनी गांव में मंगलवार सुबह दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। लहूलुहान शव घर के अंदर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के पिता ने पति, ससुर, देवर, सास, ननद समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

मैनपुरी के कुरावली थाना अंतर्गत चंदोई गांव निवासी जयचंद ने अपनी 22 वर्षीय बेटी गीता की शादी डेढ़ साल पूर्व नगला धनी निवासी अवधेश से की थी। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन  अतिरिक्त दहेज कमें पांच लाख रुपये मांग रहे थे। पति और ससुराली आए दिन मारपीट कर गीता को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि दमाद के पिता और भाई ने गीता की असमत लूटने की कोशिश की, लेकिन पति अवधेश ने पांच लाख रुपये दहेज के नहीं लाने तक यही सब चलने की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया। जयचंद का आरोप है कि मंगलवार सुबह बेटी गीता की गोली मारकर हत्या करने के बाद दमाद ने फोन पर शव उठा ले जाने की सूचना दी है। जब तक मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे पति और उसके परिवारीजन फरार हो चुके थे। पिता ने पति अवधेश, देवर पवेंद्र और नरेंद्र, ससुर भारत सिंह, सास रामवती और ननद जूली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed