{"_id":"69d3efa5356af6fbc0069501","slug":"doctor-suspended-for-slapping-caregiver-etah-news-c-163-1-eta1004-148796-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीमारदार को थप्पड़ जड़ने के मामले में चिकित्सक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीमारदार को थप्पड़ जड़ने के मामले में चिकित्सक निलंबित
Mon, 06 Apr 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीमारदार को थप्पड़ जड़ने के मामले में चिकित्सक डाॅ. मुकेश परमार को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद डाॅक्टर पर यह कार्रवाई की गई है।
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में शुक्रवार को डॉ. मुकेश परमार ने तीमारदार पंकज गुप्ता से अभद्रता की थी। उनके थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। वार्ड में मरीजों के बीच खलबली मच गई। मरीज वार्ड छोड़कर भाग गए। हंगामे की सूचना पर तीन थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। कित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीमारदार समेत अन्य लोगों ने कोतवाली नगर के बाहर धरने पर बैठ गए।
वहीं इस मामले में ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाए हैं कि डॉ. मुकेश परमार मेडिकल कॉलेज में इसलिए नौकरी करने आते हैं जिससे उन्हें अपने निजी नर्सिंग होम के लिए मरीज मिल सकें। मेडिकल कॉलेज में सेवा के दौरान वह मरीजों का इलाज न करके केवल उन्हें अपने निजी नर्सिंग होम में आमंत्रित करते हैं जो मरीज उनकी बात नही मानता उसके साथ इलाज के स्थान पर दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के पद पर कार्यरत डॉ. मुकेश परमार को निजी नर्सिंग होम में डाॅक्टरी करने तथा मेडिकल कॉलेज में आने वाली आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने के आधार पर तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करने की मांग की थी। इस संबंध में डीएम ने जांच कमेटी भी बनाई है। इधर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि डॉ. मुकेश परमार को शासन स्तर से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।