{"_id":"66e325a1181acbea90067fc7","slug":"dm-reprimanded-after-seeing-drains-filled-with-garbage-got-cleaning-done-etah-news-c-163-1-sagr1017-122696-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएम ने नालों में कूड़ा भरा देख लगाई फटकार, कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएम ने नालों में कूड़ा भरा देख लगाई फटकार, कराई सफाई
Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय पर शहर में जलभराव की स्थिति जानने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर डीएम निकले। नालों में कूड़ा-कचरा भरा देखा तो पालिकाकर्मियों को फटकार लगाई। बारिश के बीच ही नाले में फंसे कूड़े को निकलवाकर सफाई कराई।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को शहर में जलभराव होने की शिकायतें मिलीं। इस पर वह अपने अधीनस्थों के साथ शहर में बारिश के दौरान ही छाता लेकर हकीकत जानने के लिए निकल पड़े। अलीगंज रोड स्थित नाला देखा जो चोक मिला। इसकी वजह से जलभराव होने की बात सामने आई तो पालिकाकर्मियों को फटकार लगाते हुए सफाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद पालिकाकर्मी बारिश में ही सफाई करने में जुट गए। जब नाले की सफाई हो गई तो पानी का बहाव ठीक हुआ। इसके साथ ही शहर में अन्य जगहों के नाले-नालियों का निरीक्षण कराकर सफाई करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, ईओ नगर पालिका वेदप्रिय आर्य, पालिकाध्यक्ष पति पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।