{"_id":"5989bb311f8f7e5a23c718b03a4e7af7","slug":"dm-inspected-by-counting-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निधि केसरवानी और एसएसपी एसके सिंह ने शनिवार को जिले के सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर मतगणना तैयारियों को जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मतगणना केन्द्र में प्रवेश सघन चेकिंग के बाद होगी। प्रत्याशी, एजेंट मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। अव्यवस्था और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही होगी। प्रवेश गेट पर तैनात पुलिस के पास प्रत्याशी और एजेंट की सूची से चेक कर केंद्र में प्रवेश मिलेगा। अनावश्यक व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश न करे।
डीएम निधि केसरवानी और एसएसपी एसके सिंह ने शनिवार को शीतलपुर ब्लाक के मतगणना केंद्र सर्वोदय इंटर कालेज शीतलपुर, सकीट ब्लाक की मतगणना केंद्र डीएवी इंटर कालेज, निधौलीकलंा की मतगणना केंद्र राष्ट्रीय इंटर कालेज के साथ जिले के सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जैथरा में 45, अलीगंज में 51, सकीट में 51, शीतलपुर में 51, अवागढ़ में 36, जलेसर में 36, मारहरा में 36, निधौलीकलां में 51 टेबिल समेत कुल 357 पर मतगणना कार्य होगा। डीएम ने कहा कि मतगणना कार्य पंचायत वार संपन्न होगा। हर वोट महत्वपूर्ण है। ऐसे में मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी गंभीर होकर काम करें और लापरवाही से बचें। डीएम ने कहा कि मतगणना टेबल वाले एरिया पर अतिरिक्त बल्ब के अलावा उसे इनवर्टर से कनेक्ट किया गया है। मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि पर लाउडस्पीकर से स्थिति साफ सुनाई देगी। एसडीएम सदर, संबंधित आरओ, बीडीओ समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।