फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM given to the root canal of a four-lane cleared

डीएम ने फोर लेन के कैनाल रुट को दी हरी झंडी

Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
DM given to the root canal of a four-lane cleared
 बाईपास की मांग के लिए शहरवासियों की मदद से चल रही अमर उजाला की मुहिम को बड़ी सफलता मिली है।  कैनाल रुट से फोरलेन सड़क योजना को निकालने का प्रारूप तैयार किया गया है। इस प्रारूप को जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान ने हरी झंडी दे दी है। इस प्रारूप के साथ सात जनवरी को लखनऊ में प्रमुख सचिव के साथ डीएम की बैठक होगी।
विज्ञापन

बताते चलें बाईपास के लिए अमर उजाला की पहल पर मुुहिम शहर में मुहिम शुरू हुई है। 13 दिसंबर से शहर में जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह और जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के फोरलेन कैनाल रुट प्रारूप को भौतिक और तकनीकी रुप से सही पाए जाने पर हरी झंडी दे दी है। जिलाधिकारी ने इस प्रारूप को शासन को प्रेषित कर दिया है। परिवहन राज्यमंत्री ने भी इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री को पत्र प्रेषित करके इसे स्वीकार करने की संस्तुति की है। जिलाधिकारी पांडियान ने बताया कि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ सात जनवरी को लखनऊ में बैठक होगी। वे जिले से जिले को जोड़ने वाली फोरलेन योजना के नवीन प्रस्ताव के संबंध में उन्हें जानकारी देंगे।  इसे स्वीकृत कराए जाने की पहल होगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व परिवहन राज्यमंत्री लखनऊ में लोक निर्माण मंत्री से भी मुलाकात करके इस प्रस्ताव की जानकारी देकर स्वीकार कराने की पहल करेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नए प्रस्ताव का परीक्षण कर लिया गया है। यह प्रस्ताव शासन को सौंपा गया है। जो भी दिशा निर्देश शासन के होंगे उनके अनुरुप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


सबसे पहले लोक निर्माण मंत्री को सौंपा था प्रस्ताव
कासगंज(ब्यूरो)। पूर्व परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह के कासगंज-सैलई आगमन पर फोरलेन का प्रस्ताव सौंपा गया था। उस समय लोक निर्माण मंत्री ने इस प्रस्ताव पर खास रुचि ली और इस पर कार्य कराने का भरोसा दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में अमर उजाला ने सुझाया था प्रस्ताव
कासगंज (ब्यूरो)। नगर के लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने 2012 में कैनाल रुट के प्रारूप को बाईपास मार्ग के प्रस्ताव के रुप में सुझाया था। जो तकनीकी तौर पर सही पाया गया। इस सुझाव के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी आरके सिंह की पहल पर बाईपास का खाका खींचा गया था।

व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सर्कुलर रोड के जाम से निजात पाने के लिए व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से शुक्रवार को मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर फोरलेन प्रस्ताव को कैनाल रुट से निकाले जाने की मांग की। व्यापारियों ने यह मांग गांधीगिरी के साथ की। उन्होंने पहले पुष्प भेंट किए उसके बाद अपनी मांग रखी। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया कि वे नगर की फोर लेन योजना को लेकर गंभीर है। उन्होंने नया संरेखण कैनाल रुट का ही तैयार कराया है।
इस दौरान व्यापारी नेता सतीश गुप्ता, कैलाश चतुर्वेदी, अखिलेश अग्रवाल, दविंदर चंडौक, राकेश गर्ग, सत्यवीर सिंह, आमोद गुप्ता, रजत बिड़ला, कृष्ण गोपाल, अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक चेयरमेन, राकेश साहू, अवधेश अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अशोक यादव, अवनीश अग्रवाल, सत्येंद्र पंडा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कासगंज के बाद एटा में भी बाईपास के निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को पार्टी के जिला इकाई की बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं गईं। अभियान की शुरूआत शनिवार को जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में से की जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान लगातार एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी की ओर से दो कैंप भी लगाए जाएंगे। 10 जनवरी को अभियान खत्म कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड, धीरेंद्र सिंह सोलंकी, संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप गुप्ता भामा शाह, सुशील गुप्ता, बिट्टू पचौरी, विजय पचौरी, आमोद दुबे, सरवेश राजपूत, विवेक, कौशलेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता, बृजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed