फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dm etah, hospital

डीएम निरीक्षण को पहुंची तो नहीं मिले कई डॉक्टर, काटा वेतन

Thu, 10 Oct 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
dm etah, hospital
जिल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से वार्ता करते डीएम- अमर उजाला - फोटो : ETAH
ेएटा। डीएम सुखलाल भारती गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की हकीकत परखने जा पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल पुरुष व महिला व सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें कई चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सभी का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने एनसीडी कक्ष, फिजीशियन कक्ष, आयुष्मान भारत योजना, नेत्र कक्ष, ओपीडी, दंत कक्ष, पैथॉलॉजी लैब, डायलिसिस यूनिट, महिला वार्ड, एनआरसी, सर्जिकल वार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। उन्हें अस्पताल में आकस्मिक कक्ष खाली मिला। वहीं चिकित्सक सेफ हाउस में मिले। उन्होंने फटकार लगाते हुए चिकित्सक को आकस्मिक कक्ष में बैठने के निर्देश दिए। वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुंसारी की महिला अपने बच्चे को लेकर डीएम के पास पहुंची। जहां उन्होंने चिकित्सकों को इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं एक प्राथमिक स्कूल के बच्चे को सही से उपचार देने के निर्देश दिए। अस्पताल में साफ सफाई न मिलने पर सीएमएस को लताड़ा। इस दौरान डीएम अस्पताल से अभिलेख अपने साथ ले गए। वहीं सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां गंदगी देख वह सीएमएस पर भड़क गए। वहीं उपस्थित पंजिका को देखा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. प्रदीप कुमार सहित अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में काटा वेतन
आयुष्मान मित्र सतीश चंद्र, डॉ. मधुप कौशल, डॉ. संगीता सिंह और काउंसलर अंजू सक्सेना का एक दिन का वहीं डॉ. आरएन जिंदल, डॉ. अनंत व्यास का चार दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीएमओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आशुतोष स्वास्थ्य सहायक, मोहम्मद फैज आपरेटर, विवेक कुमार, ताहिरा अल्वी, सपना अग्रवाल आदि का एक दिन का वेतन, मानदेय काटने के निर्देश दिए।
हस्ताक्षर कर ओपीडी में बैठे डॉक्टर
डीएम ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए हस्ताक्षर कर इधर उधर न घूमें। सभी कक्ष में बैठकर मरीजों का इलाज करें। उन्होंने वार्ड में डॉक्टरों के राउंड न लेने पर सीएमएस से कहा जो डॉक्टर राउंड न लें उसकी जानकारी दे औरे कार्रवाई करें।
वार्ड के लिए आई धनराशि कहां गई
डीएम डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां पुरानी और फटी मच्छरदानी देख सीएमएस को सुनाने लगे। इस पर एक उच्चाधिकारी ने बताया वार्ड के लिए दस हजार रुपये दिए गए हैं। डीएम ने सीएमएस से पूछा रुपये कहां गए। सीएमएस ने बताया मच्छरदानी का आर्डर दिया गया है, आते ही बदलवा दी जाएंगी।

दलालों की दे जानकारी
डीएम ने रेडियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट के बारे में जानकारी की। जहां सीएमएस ने बताया कुछ दलाल तीस से चालीस हजार रुपये लेकर फर्जी रिपोर्ट तैयार करा लेते है। इस पर डीएम ने दलालों की जानकारी देने को कहा। वहीं एक्सरे रूम में जाकर रजिस्टर आदि को देखा। इसके साथ ही डिजिटल एक्सरे करने के निर्देश दिए।
महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
डीएम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां जननी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी की। इस दौरान प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन के बारे में पूछा। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed